फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जनरल स्टोर में लगी आग से दस लाख का सामान जला

Fri, 06 Oct 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के नबादा गांव में गुरुवार रात ग्राम प्रधान के छोटे भाई व भाजपा नेता के जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आकर आग पर काबू पाया। वहीं, राजस्व कर्मियों ने आग में हुए नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।
विज्ञापन

नबादा खुर्दकला गांव के प्रधान लोकेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई भाजपा नेता असलेंद्र सिंह चौहान की नबादा चौराहे पर एक जनरल स्टोर है। वह किराने के सामान के थोक विक्रेता भी हैं। असलेंद्र रात को दुकान को बंद कर घर चले आए। अचानक शार्ट सर्किट से करीब दो बजे रात को आग लगने की लपटें दिखाई दीं तो वहां पर रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना असलेंद्र को दी। इसके साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। लोगों ने सबमर्सिबल पंप व हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी की घटना से दुकान में रखा करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर तहसीलदार चकरनगर ब्रह्मदत्त मिश्रा व लेखपाल पुष्पेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान व प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह, देवेंद्र चौहान, संजय त्रिपाठी, लखना नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह ने भी व्यापारी की दुकान पर लगी आग का मुआवजा प्रशासन से दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें