फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूल से 80 हजार का सामान चोरी

Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ीकला स्थित एक निजी स्कूल में सोमवार रात बदमाशों ने बैटरी इनवर्टर समेत लगभग 80 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। बदमाश विद्यालय के पीछे की दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर घुसे थे। चोरी की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन



लुधयानी मार्ग पर काली मंदिर से 200 मीटर पहले स्थित आरसीआरडी स्कूल में सोमवार रात चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। विद्यालय प्रबंधक रजनीश शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम वह प्रतिदिन की भांति स्कूल बंद कर घर चले गये थे। मंगलवार सुबह जब विद्यालय खोला तो ऑफिस का सामान बिखरा पड़ा था अंदर जाकर देखा तो चार कमरों के ताले भी टूटे थे। बताया कि चोरों ने ऑफिस से 73 सौ रुपये की नकदी, एलसीडी टीवी, इनवर्टर बैटरी, सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर , सबमर्सिबल पंप चुरा लिया। प्रबंधक ने बताया कि स्कूल में कैमरे 24 घंटे चालू रहते थे अगर डीबीआर चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि पीछे की दीवार के सहारे और एक अंदर एक-एक सीढ़ी लगी मिली है। अनुमान है कि चोरों ने सीढ़ी के सहारे ही स्कूल में प्रवेश किया। थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह ने स्कूल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। वहीं, दोपहर में फोरेंसिक टीम ने भी विद्यालय में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें