सैफई। स्वस्थ जीवन के लिए सिर्फ अच्छा भोजन ही नहीं बल्कि अच्छी नींद लेना भी बेहद जरूरी है। यह बात सोमवार को विश्व निद्रा दिवस पर आयुर्विज्ञान विवि में हुई संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने कही।
मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति आयुर्विज्ञान विवि प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने बताया कि निद्रा एक फिजियोलॉजिकल प्रक्रिया है। जो हमारे मस्तिष्क एवं शरीर को हाउसकीपिंग फंक्शन के लिए तैयार करता है। नींद के दौरान हमारे शरीर में कई बदलाव होते हैंं। प्रो. डॉ. रमाकांत यादव ने पार्किंसंस डिजीज से ग्रसित मरीज में नींद के महत्व के बारे में बताया। प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने मरीजों में नींद की जांच के महत्व के बारे में बताया।
मनोविकार से ग्रसित मरीजों की नींद के बारे में मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके मिश्रा ने बताया। डॉ. अनामिका ने बताया कि लोगों को नींद और सेहत के बीच संबंध के प्रति जागरूक करना है। अच्छी सेहत के लिए रोजाना कम से कम आठ घंटे सोने की सलाह दी गई। कुलपति प्रो. प्रभात कुमार ने बताया कि पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है।