फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला युवती का शव

Mon, 24 Jul 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 13::::घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन



हत्या करके शव को फेंकने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। हाईवे के किनारे औरैया जाने वाली सर्विसरोड किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने की वजह बदबू आने पर वहां से निकल रहे लोगों को जानकारी हुई। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने वहां आस-पास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया है।
रविवार सुबह करीब पांच बजे कुछ युवक भर्ती के लिए बकेवर हाईवे की सर्विस रोड पर दौड़ लगा रहे थे। उसी दौरान उन्हें बदबू लगने पर उन्होंने झाड़ियों में देखा तो उन्हें युवती का शव पड़ा दिखा। युवती की उम्र लगभग 25 वर्षीय है।
विज्ञापन

युवती के पैरों में पायलें व उंगलियों में बिछिया भी पहने थी।इससे उस युवती के शादीशुदा होने का पता चलता है। युवती के शव पर बसंती कलर का कुर्ता व काली पजामी थी। शव के चेहरे पर ऊपरी होंठ के पास चोट के निशान था। गर्दन के नीचे दाएं कंधे के पास भी चोट का निशान था। जोकि काफी खून सना हुआ था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ भरथना विवेक जावला भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस संबंध में थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह ने बताया कि शव को कहीं से किसी वाहन से लाकर फेंका गया है। शव कुछ दिन पुराना है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया,लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें