फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। गांव बरालोकपुर में बुखार पीड़ित छह साल की बच्ची की शनिवार सुबह मौत हो गई। किसी ने अफवाह उड़ा दी कि बच्ची की मौत स्कूल में लगी वैक्सीन के कारण हुई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को हुई तो सीएमओ, एसीएमओ सहित कई अधिकारी टीम के साथ गांव पहुंच गए। जांच में बीमारी से मौत की बात सामने आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गुरुवार को गांव के परिषदीय विद्यालय में डिप्थीरिया से बचाव के लिए 179 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई थी। बच्चों की तबीयत खराब होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव किया था। सीएचसी से तत्काल पहुंची टीम ने उपचार किया था। बच्चों को आराम मिलने पर लोग शांत हो गए थे। अनिल कठेरिया की छह वर्षीय पुत्री राधिका स्कूल नहीं गई थी। इस कारण उसे वैक्सीन नहीं लगी थी। शनिवार सुबह वैक्सीन लगने के कारण राधिका की मौत की अफवाह फैल गई।
सीएमओ डॉ. गीताराम, एसीएमओ डॉ. बीएल संजय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव, सीएचसी बसरेहर अधीक्षक डॉ. विकास सचान टीम के साथ बरालोकपुर पहुंचे। मामले की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि जांच में पता चला है कि बच्ची एक सप्ताह से खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित थी। दवा भी दिला दी थी और शुक्रवार को वह ठीक थी। शनिवार सुबह सीने में दर्द उठने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें