फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जिला अस्पताल में क्यूआर कोड स्कैन करके बनवाएं पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मोबाइल में आभा एप डाउनलोड करके जिला अस्पताल में पर्चा बनवा सकते हैं। इससे काउंटर पर लाइन लगाने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। हालांकि यह व्यवस्था शुरू हुए कुछ समय हो चुका है लेकिन अफसरों को इसमें अभी खास प्रगति नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

इसी के चलते, गुरुवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य भवन लखनऊ के संयुक्त निदेशक डॉ. मोहित गुप्ता ने संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वह महिला एवं पुरुष अस्पताल के पर्चा काउंटर पर पहुंचे। महिला अस्पताल के काउंटर पर क्यूआर कोड के बारे में जानकारी ली। आभा एप से ज्यादा से ज्यादा पर्चे बनवाने पर जोर दिया। सीएमएस से कहा कि सुधार की जरूरत है। इसके लिए डीएचआईएस पोर्टल पर सुधार की प्रगति दर्ज कराएं।
पुरुष अस्पताल के पर्चा काउंटर पर पहुंचकर क्यूआर कोड को अपने मोबाइल पर स्कैन करके पर्चा बनवाया। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. निखिलेश कुमार ने बताया कि रोजाना करीब 250 से अधिक पर्चे आभा एप के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। मोबाइल फोन पर क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद जो टोकन मिलता है, उसे काउंटर पर दिखाने पर पर्चा बन जाता है। यानी पर्चा बनवाने के लिए मरीज या तीमारदार को लाइन में नहीं लगनी पड़ती है।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद संयुक्त निदेशक ने पुरुष अस्पताल के कक्ष में बैठकर पोर्टल की समस्या को साथ आए टेक्नीशियनों के माध्यम से दूर कराया। इस दौरान पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएम आर्या, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें