फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पकड़ा गया व्यापारी को नकली सोना बेचने वाला गिरोह

Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया पुलिस ने सोमवार देर रात नकली सोना बेचने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। इनमें से एक चौबिया और आठ उड़ीसा के रहने वाले हैं। आरोपियों से छह लाख रुपये, लोडर, बाइक और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन



थाना चौबिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार रात सैनिक होटल पर झगड़े की सूचना पर पहुंचे थे। वहां से दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंचे। यहां केशव सिंह निवासी थाना करहल मैनपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम को वह अपनी दुकान पर बैठा था।
दो लोग उसके पास आए और लगभग दो सौ ग्राम सोना बेचने की बात कहने लगे जब उन्होंने मना किया तो तमाम जरूरतें बताकर लेने को कहने लगे। इस पर केशव सिंह ने आनन-फानन में सात लाख रुपये इकट्ठे करके उन दोनों को दिए और सोना ले लिया। बाद में जब वह सोने की जांच कराने पहुंचा तो सराफ ने सोना न होने की बात कहकर उसे नकली बता दिया यह सुनकर केशव सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

टप्पेबाजी करने वाले युवकों की तलाश में वह अपने करीबी और क्षेत्र के रिश्तेदारी में सूचना कर खोजबीन करने लगे। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह फैल गए। वह ढूंढते-ढूंढते चौबिया थाना क्षेत्र के सैनिक होटल बरालोकपुर में जा पहुंचे, जहां पर एक लोडर पर सवार होकर करीब आधा दर्जन लोग आकर रुके ही थे। इनमें से जिन दो लोगों ने ठगी की थी। वह भी शामिल थे और उनके साथ महिलाएं भी थीं।
जब केशव ने उन लोगों से नकली सोना होने की बात कही तो दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख होटल मालिक संजू यादव ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से एक युवक चकमा देकर फरार हो गया है। बाकी लोगों को पुलिस थाने लेकर चली गई।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक चाकू,एक बाइक, एक लोडर व छह लाख पचास हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग राह चलते लोगों को नकली सोना-चांदी को असली बताकर टप्पेबाजी करते हैं।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम कैलाश दास निवासी पोहल बडामुलू वसन्ता पत्ता मुण्डई जिला केन्द्रपारा उड़ीसा, बाबू मुंडा निवासी बलेसर बलराम गढ़िया थाना बलेसर जिला बलेसर उड़ीसा, अंकटेशू प्रधान निवासी मन्तरा झकपुरा रबाना थाना जाजपुर जिला बलेशर उड़ीसा बताया। इसके अलावा लखमी बहेरा निवासी मोहरवान्च थाना करन्जिया जिला मोहरवान्च उड़ीसा, ईश्वरी प्रधान निवासी जखपुरा दशमानिया थाना डुबरी जिला जाजपुर उड़ीसा, भानूमती प्रधान निवासी रघुनाथपुर बोइसिंगा मोहिरवान्च उड़ीसा भी शामिल हैं।
चन्द्रावती निवासी जाजपुर रोड थाना जाजपुर जिला जाजपुर उड़ीसा, सहवीर निवासी लुकुटपुरा थाना चौबिया व सुशीला दास निवासी पोहल बडामुलू वसन्ता पत्ता मुण्डई जिला केंद्रपारा उड़ीसा बताया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नकली सोना बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें