फोटो: 25 विसर्जन यात्रा में शामिल भगवान गणेश की प्रतिमा। स्रोत ग्रामीण
इकदिल। कस्बा क्षेत्र में गुरुवार को गणेश विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत इकदिल चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से हुई। यहां से शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए इंधौआ रोड, मोहल्ला कछियांत, लक्ष्मी नगर और स्टेशन रोड से होकर काकरपुर नहर पहुंची। इस दौरान डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। काकरपुर नहर पर विधि-विधान और भजन-कीर्तन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। (संवाद)