फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित की योजनाओं का फंड नहीं रुकेगा: स्वामी प्रसाद

Thu, 05 Oct 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
सैफई में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई।  प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने  कहा कि प्रदेश सरकार जनता से जुड़ी हर योजना को पूरा करेगी। इसके लिए धन भी देगी। वह सैफई के अति विशिष्ट अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सैफई में अधूरी पड़ी परियोजनाएं के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कल्याणकारी योजनाएं, जनहित की योजनाएं जो पिछली सरकार में शुरू की गईं थीं उन्हें पूरा किया जाएगा। सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है कि इन परियोजनाओं को धन न दिया जाए। कुछ लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं। जनहित की जो भी योजना है सरकार उनका फंड नहीं रोकेगी। प्रसिद्ध संकिसा महोत्सव से लौटकर सैफई पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 120 देश भगवान बुद्ध के बताये रास्ते पर चल रहे हैं।  बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।  कानपुर में हुई घटना के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस बार दशहरा, मुहर्रम एक दिन के आसपास होने से जलूस निकालने, रावण जलाने, मूर्ति विसर्जन में छुटपुट मामले सामने आए है जिन्हें प्रशासन ने सख्ती से निपट लिया है।  इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष यादव पतरे, डॉ. बृजवीर सिंह यादव  ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें