फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र तक होगी निशुल्क वाहन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकदिल इकाई की बैठक नगर मंत्री वीर प्रताप सिंह एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय राजपूत की मौजूदगी में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विद्यार्थी परिषद इकदिल इकाई स्पेशल निशुल्क ऑटो सेवा शुरू करेगी। जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र एचकेएसडी इंटर कॉलेज है उनके लिए इकदिल चौराहा से विद्यालय तक निशुल्क ऑटो से छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी । बैठक में वीर प्रताप एवं अजय राजूपत ने इस व्यवस्था के किए नगर कार्यकारिणी सदस्य अंकित राजपूत, अभिषेक कुमार, गौरव, अलोक राजपूत और विजय प्रताप को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें नगर उपाध्यक्ष अनुराग राजपूत, सहमंत्री रोहित राजपूत, अभिषेक राजपूत शामिल हुए । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें