फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गर्भवती महिलाओं का होगा निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Mon, 26 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीपी मॉडल के आठ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर उपलब्ध है सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत अब जिले के आठ अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर गर्भवती महिलाएं ई- वाउचर से निशुल्क अल्ट्रासाउंड करवा सकेंगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। लेकिन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है, इसलिए अब हर महीने मनाए जाने वाले सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाली गर्भवतियों को ई-वाउचर की सहायता से निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बताया कि गर्भवती स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ व एमबीबीएस चिकित्सक गर्भवती की समस्त प्रसव पूर्व जांच करवाई जाती है। गर्भवती को जरूरत के अनुसार खून की जांच व अल्ट्रासाउंड भी लिखा जाता है। स्वास्थ्य इकाई पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने पर निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा को विस्तारित किया है, जिससे गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटकना न पड़े। चिकित्सक महिला का नाम, पता, मोबाइल नंबर लेकर ई-वाउचर बनाकर गर्भवती महिला के मोबाइल पर मैसेज किया जाता है। इस ई-वाउचर से चिन्हित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर महिला निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं।
विज्ञापन


इन सेंटरों पर है मिलेगी यह सुविधा
जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता सीपी सिंह ने बताया कि जनपद में आठ अल्ट्रासाउंड सेंटरों को आईडी पासवर्ड प्राप्त हुए हैं। इनमें कुंज अल्ट्रासाउंड सेंटर इटावा रोड, भरथना। शाक्या अल्ट्रासाउंड सेंटर फ्रेंड्स कॉलोनी। सूर्या अल्ट्रासाउंड सेंटर आवास विकास कॉलोनी। शताक्षी राज अल्ट्रासाउंड सेंटर पुरबिया टोला। उत्तम अल्ट्रासाउंड सेंटर बकेवर। देवा अल्ट्रासाउंड सेंटर भरथना। डॉ. हरिहर नाथ अल्ट्रासाउंड सेंटर सिविल लाइन (जेल के पीछे ) व सिंधी अल्ट्रासाउंड सेंटर (नदी पुल )जसवंतनगर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें