फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी साइन कर और फोटो लगा व्यापारी के नाम पर कराया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर व्यापारी के नाम पर लोन करा लिया। इसकी रकम लखनऊ के एक कोचिंग सेेंटर के खाते में ट्रांसफर करा दी। पीड़ित ने फ्रेंड्स कालोनी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के नवीन मंडी निवासी संतोष कुमार शाक्य ने बताया कि दो जून को कानपुर से दो युवक आए और बेटे का प्रवेश ऑनलाइन स्टडी कराने वाली कंपनी में कराने की बात कही। इस पर उनको बैंक की पासबुक, आधार कार्ड और पेनकार्ड की कॉपी और पांच हजार रुपये दिए थे। कुछ दिनों बाद बेटे का प्रवेश कराने से मना कर दिया और पैसे वापस ले लिए थे।
29 अगस्त को किसी ने उनके नाम पर एक कंपनी से 50 हजार रुपये का एजूकेशन लोन ले लिया और वह पैसे लखनऊ की एक कोचिंग सेंटर के खाते में ट्रांसफर कर दिया। तीन अक्टूबर को लोन की ईएमआई लेने के लिए कंपनी ने मैसेज किया। पीड़ित के खाते में पैसे न होने कारण 295 रुपये कट गए। पैसे कटने पर पीड़ित बैंक गया तो पूरे मामले की जानकारी हुई। शुक्रवार रात पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच महेरा फाटक चौकी इंचार्ज संजय सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें