फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक की आमने-सामने टक्कर से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर मोहल्ला रेल मंडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान संजय कुमार निवासी बोलारी के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे कचौरा की ओर से अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई। कचौरा की ओर से आ रही बाइक पर संजय कुमार, रोहित पुत्र राज किशोर एवं तनिष्क पुत्र चरण सिंह सवार थे। दूसरी बाइक पर सवार युवक की पहचान प्रमोद कुमार, निवासी जिला पन्ना (एमपी) के रूप में हुई है जो बहोरीपुर में अपने मित्र के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें