फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सतरंगी छटा बिखेरता फव्वारा बना सेल्फी प्वाइंट, लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। बुधवार शाम भारी संख्या में लोग नुमाइश देखने पहुंचे। महोत्सव का आकर्षण केंद्र फव्वारा चौक सेल्फी प्वाइंट बन चुका है। यहां युवाओं ने सेल्फी ली और बच्चों ने झूलों का लुत्फ लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी स्थल पर दुकानें भी सज गईं हैं। महिलाओं में खरीदारी का उत्साह है। खाने-पीने के स्टालों पर ज्यादा भीड़ दिख रही है। ठंड में भी लोग आइसक्रीम और कुल्फी का मजा ले रहे हैं। गर्म कपड़ों और गृहस्थी की दुकानों पर महिलाएं सामान खरीदती दिखीं। परिवार के साथ आए लोगों ने पूरे पंडाल में घूमकर महोत्सव का आनंद लिया।
महोत्सव पंडाल में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने किया। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय कवि कमलेश शर्मा व कवि रोहित चौधरी ने राष्ट्रभक्ति की कविताओं के जरिये स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद कराने में सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। सेनानी परिवार के लिए उनके द्वार हमेशा खुले हैं। सीडीओ ने वीर नारियों विमला देवी, प्रेमशिला पांडेय, गंगा देवी व उनके आश्रितों का शॉल ओढ़ाया। संयोजक आकाशदीप जैन ने सेनानी आश्रितों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। इस दौरान डीडीओ दीनदयाल, तत्याटोपे के वशंज विनायक राव टोपे, रामप्रसाद आजाद के पौत्र बॉबी दुबे आजाद, तहसीलदार राजकुमार सिंह, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, राजकिशोर बाजपेयी, आलोक दीक्षित, प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें