फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डीसीएम की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गंगापुरा गांव के पास बरेली हाईवे पर सोमवार देर शाम बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंगापुरा गांव निवासी पूर्व प्रधान राजवीर सिंह यादव (55) अपने चाचा महेश चंद्र के साथ लोहिया गांव में दावत में शामिल होने गए थे। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बख्तियारपुर टोल के पास गंगापुरा चौराहे के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। महेश चंद की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें