फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मरीज मिलने के बाद भी हो रही खानापूरी

Mon, 10 Apr 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद भी जिले में सतर्कता नहीं बरती जा रही है। शासन की सख्ती के बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर अभी जांचें शुरू नहीं की गई हैं। कुछ जगहों पर खानापूरी की जा रही है। लोग भी बेपरवाह नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

करीब आठ माह बाद फिर कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को बकेवर में 50 शैया अस्पताल में वृद्ध एंटिजन टेस्ट में पॉजिटिव मिला है। संदिग्ध मरीज मिलने के बाद भी जिले में जांचों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सभी सार्वजनिक स्थानों से हेल्प डेस्क के साथ ही कोरोना की जांच टीम भी नजर नहीं आ रही है।
वहीं लोग भी मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग भूल चुके हैं। सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि एक मरीज में सिर्फ लक्षण मिले हैं। उनकी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। सभी को सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। जांचों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जल्द ही टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन




11 :53 बजे बस स्टैंड पर नदारद रही टीम
शहर के बस स्टैंड पर प्रतिदिन दिल्ली, आगरा, लखनऊ समेत सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में दूसरे जिलों के कोरोना पॉजिटिव जिले में आने की आशंका है। इसके बावजूद बस स्टैंड पर जांच टीम तैनात नहीं की गई है। सुबह 11 : 53 बजे यहां जांच के लिए कुछ महीनों पहले डाली गई मेज तो नजर आई, लेकिन कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिला।


रेलवे स्टेशन पर भी बिना जांच आवाजाही
दिल्ली-हावड़ा रूट होने की वजह से यहां करीब 100 सवारी गाड़ियों का ठहराव होता है। हजारों यात्रियों का आवागमन रहता है। यहां भी अभी तक जांच के कोई इंतजाम नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि टीम को यहां भेजा जा रहा है, लेकिन रविवार दोपहर करीब एक बजे टीम गायब थी। यात्री बिना रोक टोक आ जा रहे थे।


रविवार बाजार में बिना मास्क के हुजूम
नुमाइश चौराहे से पुलिस तिराहे के बीच लगने वाले बाजार में भी लोग बेधड़क बिना मास्क के जाते दिखे। रविवार सुबह और शाम को पैर रखने तक की जगह नहीं रही। दुकानदार और खरीदारों में न दो गज की दूरी नजर आई और न कोई मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करते नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें