फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज की फुटबॉल टीम बनी चैंपियन

Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 04:::::चैंपियन ट्राॅफी के साथ विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन



- गुरुवार को हुए फाइनल मैच में लखनऊ की टीम से हुआ था मुकाबला


संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। 62 वीं प्रदेशीय विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 बालक वर्ग में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। टीम ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ को हराकर मैच जीता है।

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही अंडर-14 वर्षीय सुब्रतो मुखर्जी विद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई एवं गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ के मध्य फाइनल मैच खेला गया। मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा। दोनों ही टीमें बहुत ही अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंत में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ की टीम को 4-0 से हराकर 14 वर्षीय सुब्रतो मुखर्जी की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रभारी प्रधानाचार्य एसडीएम रामदयाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्होंने विजेता उपविजेता के सभी खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार के साथ-साथ स्मृति चिह्न प्रदान किया। विजेता और उपविजेता ट्रॉफी भी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता की चैंपियन टीम मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई अब बेंगलुरु में 30 सितंबर से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाली सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
नदीम अहमद, साकिब खान फुटबॉल प्रशिक्षक, कमलेश कुमार यादव कुश्ती प्रशिक्षक, रामेश्वर तैराकी प्रशिक्षक, सिद्धार्थ कृष्णा एथलेटिक प्रशिक्षक, अंशुल त्रिपाठी बैडमिंटन, रणधीर सिंह हाकी प्रशिक्षक, मीतू कबड्डी प्रशिक्षिका,पुष्पेंद्र यादव क्रिकेट प्रशिक्षक, डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान हाकी प्रशिक्षक, राम सुशील, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






अंडर 17 की प्रतियोगिता 23 तक
62 वीं प्रदेश विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता प्रदेश के 18 मंडलों से लगभग 500 गाड़ी बालक एवं 36 खेल प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। इसमें अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई को समाप्त कर दी गई है। अंडर- 17 बालक वर्ग प्रतियोगिता 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें