जसवंतनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर में छापेमारी अभियान चलाया। कई दुकानों से बेसन और मिठाई समेत 35 खाद्यय पदार्थों के नमूने लिए गए। इस दौरान खलबली मची रही। कई दुकानदार शटर गिराकर भाग लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल गुप्ता ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार में दुकानों पर छापेमारी शुरू की। बस स्टैंड चौराहे से सदर बाजार समेत स्टेशन रोड पर स्थित दुकानों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखी। खुले खाद्य पदार्थों बेसन, मिठाई, चटनी आदि के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे। भनक लगते ही सदर बाजार में फुटकर तेल विक्रेता टीम पहुंचने से पहले ही दुकानदारों के शटर गिराकर निकल लिए। इस पर टीम कुछ देर इंताजार के बाद दोबारा छापेमारी की चेतावनी देकर लौट गई। इस मौके पर खाद सुरक्षा अधिकारी साजन कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, छापेमारी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उप्र के नगर अध्यक्ष अतुल बजाज ने कहा कि खाद्य विभाग के अधिकारी कस्बे में छोटे दुकानदारों नमूने लेकर उन्हें परेशान करने का काम कर रहे हैं। कहा कि व्यापार मंडल किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगा। मोहम्मद इरशाद, चेतन जैन अनुज वर्मा, शांतनु पुरवार, मोहम्मद असलन आदि ने भी छापेमारी की कड़ी निंदा की है।