फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। बिस्कुट का लालच देकर बच्ची को घर ले जाकर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ कपड़ों में बच्ची घर पहुंची तो पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया। शनिवार दोपहर ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच साल की बच्ची को पड़ोस के ही एक किशोर ने बिस्कुट का पैकेट देकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। तीन घंटे बाद बच्ची जब घर पर खून से लथपथ हालत में रोती हुई पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जिसपर पिता ने थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, बच्ची के पिता की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें