इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को अप-डाउन में लंबी दूरी की पांच ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे 35 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची। इसी तरह आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे 38 मिनट व फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे पांच मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसके अलावा अप-डाउन में प्रयागराज-दौराई स्पेशल ट्रेन एक-एक घंटा लेट रही। लंबी दूरी के ट्रेनों के लेट रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। (संवाद)