फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच छात्रों ने गेट में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। देश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली अहर्ता परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट-2024) का परिणाम शनिवार देर शाम जारी हो गया। इसमें कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय इटावा संकाय के पांच होनहार छात्रों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि छात्र आर्यन दुबे, ऋषि सचान, अंकित कुमार, कार्तिकेय सचान और नवनीत सिंह कृषि महाविद्यालय के छात्र है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाविद्यालय परिवार इन सभी छात्रों का सम्मान समारोह भी आयोजित करेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. आनंद कुमार सिंह ने इन छात्रों की सफलता पर अधिष्ठाता सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी है। अधिष्ठाता ने बताया कि अभिभावक गण अपने अपने पाल्यों का इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए इस महाविद्यालय का चयन अवश्य करें। नए सत्र में प्रवेश के लिए अब ऑनलाइन फॉर्म भी प्रारंभ हो चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें