दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल
बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र महेवा में रविवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुधीर कठेरिया फौजी निवासी महेवा गांव राहतपुर से बाइक से महेवा की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर रजनीश कुमार निवासी मुड़ेना रुडशाह, पत्नी जानवी और 10 माह के पुत्र समर के साथ हरनारायणपुर परशुपुर स्थित ससुराल में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ माह का समर दूसरी ओर सुधीर कुमार बाइक से 15 वर्षीय बेटी सुप्रिया तथा छह वर्षीय बेटे संकेत के साथ बाइक से कस्बा महेवा घर आ रहे थे। सुधीर ने बाइक घर के लिए मोड़ी, तभी पीछे से आ रही रजनीश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में रजनीश की पत्नी जानवी समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने जानवी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। (संवाद)