फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो ऑटो की भिड़ंत में चार महिलाओं सहित पांच घायल

Fri, 22 Dec 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में चार महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम धरबार गांव निवासी करीब छह लोग ऑटो में सवार होकर आगरा जिले के जैतपुर थाना के गांव धायपुरा में ससुराल पक्ष में हुई मौत में शोक व्यक्त करने जा रहे थे। ऑटो बलरई थाना क्षेत्र के बाउथ गांव से यमुना नदी पुल की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रहा एक ऑटो भिड़ गया। इससे ऑटो सवार कमलेश कुमारी (48) पत्नी प्रमोद, अनीता (40) पत्नी रामराज, गीता (25) पत्नी कपिल देव, रेनू कुमारी (38) पत्नी धर्मेंद्र, प्रमोद (50) पुत्र डबली प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें