फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच डंपर व 25 ऑटो किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र ने सीओ भरथना रामदवन सिंह के साथ हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मौरंग लदे पांच डंपर व 25 ऑटो सीज किए। महेवा में पंचशील ढाबा के पास मौरंग लदे डंपरों को चेक किया तो उनके पास कागजात नहीं मिले। साथ ही डंपरों की नंबर प्लेट पर कुछ लगाकर छुपाने का प्रयास किया गया था। पुलिस टीम ने बकेवर ओवरब्रिज के नीचे 25 ऑटो को पकड़ा। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि चालकों के पास से मौके पर कोई कागजात नहीं मिले। एसपी ग्रामीण ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें