इटावा। जिला एंव सत्र न्यायाधीश चवन प्रकाश ने सरेराह असलाहों को लेकर आपस में झगड़ा करने के पांच साल पुराने मामले में साक्ष्यों के अभाव में पांच आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। अधिवक्ता राजेश वर्मा ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने तीस दिसंबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज की थी। भरथना चौराहे के पास से आपस में असलाह लेकर झगड़ा करने के आरोप में अजीत यादव, विशाल यादव, विपिन यादव, आशीष यादव उर्फ पिंटू व विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से असलहा भी बरामद किए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में पेश कर दिए। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय की कोर्ट में हुई। बचाव पक्ष की ओर से राजेश वर्मा ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया। (संवाद)