फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिलिंडर लीकेज से लगी आग, जिंदा जली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वैदपुरा क्षेत्र के छीमारा नगरिया गांव में घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई, जिसमें एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। विरमा देवी (56) निवासी छीमारा नगरिया सुबह करीब 11 बजे घर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। आग ने विरमा देवी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय उनके पति लाखन सिंह और बेटे अमित व गौरव खेत पर आलू बीनने गए हुए थे। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया और अंदर पहुंचकर देखा तो विरमा देवी का शव कमरे में चारपाई के पास जली हुई अवस्था में पड़ा मिला। आग लगने से घर में रखी रजाई, गद्दे, कपड़े समेत अन्य गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें