भरथना। कस्बा के बंधा गांव में मंगलवार की दोपहर गांव किनारे पेड़ पौधे में लगी आग पास के खेतों में भी फैल गई। खेतों में पहुंची आग से करीब दो सौ बीघा खेत में रखे गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे गांव बंधा किनारे पेड़ पौधों में लगी आग नजदीक के खेतों में फैल गई और दो सौ बीघा खेतों में फैल गई। खेतों में आग लगी देख ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने दमकल को भी घटना की जानकारी दी। कुछ देर में दमकल भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग की घटना में गांव बंधा के राजवीर व यदुवीर के करीब 23 बीघा, जयराम के 12 बीघा, राकेश धर्मेन्द्र तथा राजन के 15 बीघा, अनोखे लाल के 40 बीघा खेत सहित दो सौ बीघा खेतों में रखे गेहूं की फसल के अवशेष जलकर राख हो गए। (संवाद)