फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावाः रेस्टोरेंट व बेकरी शॉप में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बे के पड़ाव मंडी स्थित प्रकाश बेकरी व रेस्टोरेंट में रविवार रात आग लग गई। आग की पलटें उठती देख आसपास के लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के कटरा पुख्ता निवासी राज कुमार गुप्ता की पड़ाव मंडी पर बेकरी शॉप व रेस्टोरेेंट है। रविवार रात करीब नौ बजे वह रेस्टोरेंट बंद कर घर चले गए। रात करीब एक बजे आसपास रहने वालों ने रेस्टोरेंट से आग की लपटें उठती देख राजकुमार गुप्ता को फोन पर सूचना दी। जानकारी पाकर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने शटर खोला तो आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर लोगों ने काबू पाया।
राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आग लगने से सात लाख का नुकसान हुआ है। हादसे में सोलर प्लांट, डबल डोर सहित तीन फ्रिज, केक फ्रिज, एलसीडी, बेकरी का सामान, पनीर, मटर, क्रीम, चाय, पाव, कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम, नमकीन, केक, बर्थडे का सजावट समान व फर्नीचर आदि जला है। राजकुमार ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। दुकानदारों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें