भरथना। क्षेत्र के ग्राम भैंसाई में शनिवार दोपहर एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक गोवंश और भैंस का बच्चा झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। गांव निवासी विनेश कुमार की झोपड़ी में शनिवार को अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में बंधे मवेशी भी आग की चपेट में आ गए और झुलस गए।