फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गेस्ट हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 26 Sep 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
भरथना में गेस्ट हाउस में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
भरथना। गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला सिंधी कॉलोनी में स्थित एक गेस्ट हाउस की छत पर मंगलवार रात करीब आठ बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि छत पर सोलर पैनल व पास ही बने एक कमरे में बैटरियां रखी हुई थीं। इसमें किसी कारण शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने पर गेस्ट हाउस स्वामी को जानकारी हुई तो उन्होंने फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकल टीम और मोहल्लेवासियो के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। इस बीच बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बैटरियों में लगी आग धीरे-धीरे कम होती है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गेस्ट हाउस संचालक गुरदीप सिंधी ने बताया कि शार्ट सर्किट से लगी आग में छत पर बने कमरे में रखी बैटरियां व एसी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें