फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली चोरी में 13 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
.
विज्ञापन






इटावा। मीटर की सर्विस केबल से कट करने में चार लोगों समेत 13 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
कम खपत वाले उपभोक्ताओं को लेकर 33/11 केवी उपकेंद्र मैनपुरी फाटक से संबंधित क्षेत्र वैभव नगर में विद्युत चोरी पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान में चार लोग चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। चेकिंग के दौरान मीटर की सर्विस केबल में कट कर चोरी होती मिली। अभियान में उपखंड अधिकारी पीयूष मौर्य तथा प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।
विज्ञापन




दूसरी ओर, कटिया हटाओ ट्रांसफार्मर बचाओ अभियान के अन्तर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी बिजलीघर से संबंधित क्षेत्र पत्ता बाग, यशोदा नगर में विद्युत चोरी पकड़ने के लिए चले अभियान मेें नौ लोग बिजली चोरी करते मिले। अभियान में उपखंड अधिकारी तृतीय गगन अग्निहोत्री, विजिलेंस टीम प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार, वीना, अभिषेक त्रिपाठी, अवर अभियंता राजेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र आदि शामिल रहे। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता शहरी श्री श्रीप्रकाश ने दी है।
विज्ञापन




.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें