फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जन्मदिन पार्टी में मारपीट में पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जन्मदिन पार्टी के दौरान विवाद हो गया और फिर ऑटो में आए दबंगों ने दो महिलाओं सहित चार पर हमला कर दिया। पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ढकाताल गांव निवासी प्रिया पत्नी शिव पाल सिंह ने बकेवर थाने में बताया कि बीती 26 फरवरी को जेठ विश्वनाथ प्रताप अपने साढ़ू के बेटे आशिक अपने दोस्त विवेक के यहां जन्मदिन की पार्टी में गए थे। विवेक ने आशिक को अपने यहां रोक लिया। विश्वनाथ ने आशिक से घर चलने को कहा। इसी बात पर विवेक नाराज हो गया। विवेक विश्वनाथ को गाली-गलौज करने लगा। वह घर वापस आ गया। उसी रात नामजद आरोपी दंपती के घर दो ऑटो में अन्य लोगों के साथ आए। जबरिया गेट में धक्का देकर घर में घुसे। लाठी-डंडों और रॉड से प्रिया, पति शिवपाल, जेठ विश्वनाथ, रिंकी के साथ हमला किया। पुलिस ने अंकुश, श्याम लाल, विवेक, ध्रुव सिंह, श्याम लाल निवासी ग्राम पंचम का अड्डा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें