इटावा। स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीयन क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब संचालित होने पर इनके संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नोडल अधिकारी झोलाछाप व एसीएमओ डॉ.यतेंद्र राजपूत ने बताया कि पूठन सकरौली में निरीक्षण के दौरान एक क्लीनिक पर मरीजों का उपचार हो रहा था। कागजात दिखाने के बावजूद संचालक कागजात नहीं दिखा सके।
इसी प्रकार बसरेहर रोड अंबेडकर पार्क वैदपुरा में पैथोलॉजी पर मरीजों की जांच हाे रही थी। संचालक से कागजात दिखाने को कहा लेकिन वह नहीं दिखा सके। बताया इन दोनों संचालकों को 21 अक्तबूर को नोटिस दिया गया था, लेकिन वह छह नवंबर को उपस्थित नहीं हुए। लिहाजा दोनों के खिलाफ संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।