फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सात को सैनिक स्कूल का शुभारंभ करेंगे वित्त मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। रक्षा मंत्रालय की ओर से पीपीपी मोड पर सैनिक स्कूल संचालित करने के लिए उदी के शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल का चयन किया गया है। इसका शुभारंभ गुरुवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे। इसे लेकर मंगलवार को शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें मैनपुरी सैनिक स्कूल (ग्रीन स्कूल) के प्रधानाचार्य कर्नल अग्निवेश पांडेय ने बताया कि देश में 33 सैनिक स्कूल संचालित हैं। केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें सैन्य अधिकारी बनाने के अभियान के तहत पीपीपी मोड पर एक सैकड़ा सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी है। इस अभियान के तहत इटावा में पहला स्कूल खोला जा रहा है। बताया कि इसमें पढ़ने वाले बच्चों को शासन की ओर से 40 हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी।
सीबीएसई के को-ऑर्डिनेटर डॉ. आनंद मोहन ने बताया कि जनपद में 34 स्कूल हैं, लेकिन सैनिक स्कूल की रिक्तता की पूर्ति अब शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल से होगी। विद्यालय समिति के प्रबंधक/उपाध्यक्ष आशीष भदौरिया ने बताया कि सरकार की अग्निवीर योजना से जोड़ते हुए सैनिक स्कूलों की स्थापना की जा रही है। यहां अध्ययन करने वाले कैडेट्स के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और वातानुकूलित छात्रावास, स्विमिंग पूल, एथलेटिक ट्रैक, अनेक प्रकार के खेलों के लिए मैदान तैयार है।
विज्ञापन

बताया कि बाहर से अनुभवी शिक्षकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद किया गया है। शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल में बनी हेल्प डेस्क से भी जानकारी ली जा सकती है। सैनिक स्कूल के नवनियुक्त प्रधानाचार्य अविनाश चतुर्वेदी ने बताया कि यहां छात्रों की दिनचर्या सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगी और रात 10:00 बजे तक चलेगी। सदर विधायक सरिता भदौरिया, शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य वर्षा सिंह, विकास भदौरिया, रामशरण गुप्ता, संजू चौधरी, अशोक चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें