फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : नशे में धुत युवकों ने ढाबे में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। पानी की बोतल खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद नशे में धुत छह युवकों ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट की। उन्होंने ढाबे में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

कस्बे में भरथना ओवरब्रिज के पास स्थित ढाबे पर सोमवार रात करीब 10 बजे एक कार और बाइक से करीब छह युवक पहुंचे। ढाबा संचालक अन्नी शर्मा के अनुसार युवक नशे में धुत थे। उन्होंने गाली देते हुए पानी की बोतल मांगी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। विरोध पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। ढाबा संचालक के शोरशराबे पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। एक युवक जल्दबाजी में बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था इस बात की जांच की जा रही है। बाइक के आधार पर उनके मालिक से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें