भरथना। कस्बा के भरथना बिधूना मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार की देर रात डीजे पर डांस को लेकर जमकर लात घूसे चल गए। बिधूना रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार रात को इकघरा गावं से बरात आई हुई थी। शादी की रस्मों के बीच कुछ युवक शराब के नशे में डीजे पर नाच रहे थे। तभी कुछ युवकों में आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद वहां जमकर लात घूसे चलने लगे। मारपीट बढ़ती देख मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया लेकिन विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। कस्बा चौकी प्रभारी तनमय चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी करते हुए विवाद करने वाले युवक को अपने साथ थाने ले गए। पुलिस ने इकघरा गांव निवासी आरोपी नीलेश के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।