फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खाद की दुकानों पर छापा, आठ लाइसेंस निलंबित

Sat, 19 Aug 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर खाद की दुकानों पर छापा मारा। अनियमितता मिलने पर टीम ने आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं।
विज्ञापन



खाद विक्रेताओं पर निगाह रखने के लिए डीएम अवनीश राय की ओर से तीन टीमें बनाई गईं। एक टीम में एसडीएम सदर विक्रम राघव तथा जिला कृषि अधिकारी कुलदीप राणा रहे। दूसरी में उपनिदेशक कृषि आरएन सिंह तथा एसडीएम चकर नगर और तीसरी टीम में एसडीएम भरथना कुमार सत्यमजीत और भूमि संरक्षण अधिकारी शामिल रहे। तीनों टीमों ने शुक्रवार को छापा मार अभियान चलाया।
बसरेहर, भरथना, चकर नगर क्षेत्र में तीन टीमों ने 41 दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने सभी दुकानों स्टॉक रजिस्टर, खाद की बोरिया आदि चेक कीं। नौ उर्वरकों के नमूने भरने के साथ ही लापरवाही मिलने पर आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए। वहीं चार चार दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कुलदीप राणा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर अभियान चलाया गया था। किसानों को ओवररेट पर खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं खाद और बीज की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें