फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला सफाई कर्मी के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में महिला सफाई कर्मचारी ने एक कंपनी के सुपरवाइजर पर छेड़छाड़ व अभद्रता का आरोप लगाकर आठ दिन पूर्व थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में सफाई कार्य करने वाली एक कंपनी में कार्यरत थी। उसको नौकरी से निकाल दिया था। उसके बाद वहां सुपरवाइजर सचिन मौर्य नौकरी पर रखने के लिए ऑफिस में बुलाता था।
30 अगस्त की शाम करीब सात बजे सुपरवाइजर ने उसको ऑफिस में बुलाया था। जहां उसके साथ छेड़खानी की। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने बताया कि महिला के कोर्ट में बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें