इटावा। मेमू ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। वह बेटी को पीईटी दिलाने आगरा जा रहा था।
वैदपुरा कस्बा निवासी शिव दयाल (55) बेटी लक्ष्मी को पीईटी दिलाने आगरा जा रहे थे। शनिवार सुबह वह बेटी के साथ कानपुर-आगरा मेमू में वैदपुरा स्टेशन से चढ़े थे। ट्रेन चलने पर उन्हें झटका लगा और वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी और उन्हें उठाया। जीआरपी ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान गई
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला सिंह निवासी कुंवर बहादुर (37) शनिवार सुबह इटावा आ रहे थे। रामनगर फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)