फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रधान पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Thu, 16 Nov 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24:::::घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन



- बचने से भागे प्रधान पर आरोपियों ने फायर किया

- प्रधान समर्थकों ने सड़क जाम कर आरोपी को पकड़ने की मांग की


संवाद न्यूज एजेंसी



ताखा। चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पर घर जाते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बाइक में पीछे टक्कर मारने के बाद फायर भी झोंकने का प्रधान ने आरोप लगाया है। गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।



ऊसराहार थाना क्षेत्र के रुद्रपुर चमरपुर के ग्राम प्रधान सर्वेश कमल बुधवार शाम करीब चार बजे गुंदेला गांव से घर जा रहे थे। तभी रुद्रपुर चौराहे पर पहले से घात लगाए बैठे बुलेरो सवार आरोपियों ने बाइक में कार से टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क पर जा गिरी और ग्राम प्रधान गड्ढे में गिर पड़े।
विज्ञापन

आरोपी उन्हें पकड़ने लिए कार से उतरे तब तक प्रधान जान बचाकर भगने लगे। आरोपियों ने उन पर फायर भी झोंका। गोली की आवाज सुनकर ग्राम प्रधान के परिजन व समर्थकों ने पुलिस को सूचना दी। सरसईनावर ऊसराहार मार्ग पर जाम लगा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रधान के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रधान से कुछ दिन पहले लड़ाई हुई थी। इसमें कार्रवाई भी की गई थी, मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फायर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें