फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गोवंशों से परेशान किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकनगर। गांव में गोशाला न होने से नाराज बंसरी के ग्रामीणों में बुधवार को अक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने 200 गोवंशों को एक खेत में घेरकर हंगामा किया। सूचना पर करीब छह घंटे बाद पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को तीन दिन में गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और गोवंशों को छोड़ा।
विज्ञापन


गांव बंसरी में बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं। इसके बावजूद गोशाला नहीं बनाई गई है। लंबे समय से ग्रामीण अपनी फसलों को बचाने के लिए गोवंशों के लिए चार ग्रामीणों को रखकर गोवंशों को चरवा रहे थे। इसके लिए चंदा करके उन्हें मानदेय भी देते थे। मंगलवार रात ग्रामीणों को पता चला कि पंचायत की निधि से पड़ोस के गांव की गोशाला के लिए 15 प्रतिशत धनराशि ली जा रही है। इस पर ग्रामीण बिफर गए। उ
नका कहना था कि तो उस गोशाला में गांव के गोवंशों को पहुंचाया जाए। बुधवार सुबह करीब आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने एकत्रित होकर लगभग दो सैकड़ा से अधिक आवारा गोवंशों को घेरकर एक बाड़े में बंद कर दिया। नाराज ग्रामीण प्रदर्शन करके डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी राहुल कुमार, कानूनगो विजय कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी विवेक कटिहार मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी किसान उक्त अधिकारियों से संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

करीब छह घंटे बाद दोपहर तीन बजे उपजिलाधिकारी चकरनगर ब्रम्हा नंद कठेरिया पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को तीन दिन के अंदर छुट्टा गोवंशों को गोशाला पहुंचवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह, अवधेश सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पप्पू सिंह, धीरेंद्र सिंह, रजिस्टर सिंह, हरगोविंद तिवारी, हरि सिंह, वीर सिंह, करन सिंह, मेघ सिंह, लउआ सिंह, छंगे सिंह, हर ज्ञान सिंह, सतेंद्र सिंह, छोटे लाल, प्रदीप सिंह, शालू, गोलू सिंह, सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

एसडीएम चकरनगर ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि बंशरी के छुट्टा गोवंशों को गोशालाओं में भिजवाया जाएगा। रावनी में गोशाला बनाने के लिए जमीन की पैमाइश कराकर जल्द गोशाला बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें