निवाड़ीकला। आय प्रमाण पत्र में छह महीने के भीतर किसान की वार्षिक आय 72 हजार से बढ़ाकर छह लाख रुपये दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। किसान ने क्षेत्रीय लेखपाल पर दो हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। ग्राम पंचायत निवाड़ीकला निवासी किसान रामोतार दोहरे के मुताबिक, जनवरी 2026 में तहसील से जारी आय प्रमाण पत्र में उनकी वार्षिक आय 72 हजार रुपये थी। जुलाई में दोबारा जारी प्रमाण पत्र में आय छह लाख रुपये दर्ज कर दी गई। किसान का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने दो हजार रुपये मांगे थे। रुपये नहीं देने पर अधिक आय दर्ज की गई। वहीं, लेखपाल संजय कुमार ने इसे त्रुटिवश हुई गलती बताते हुए किसान को सुधार के लिए दोबारा आवेदन करने की बात कही है। (संवाद)