फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव

Sat, 09 Dec 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। छुट्टा गोवंश से फसल की रखवाली करने गए किसान का शव सेंगर नदी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रनुआ गांव निवासी आजाद बाबू (32) पुत्र अमर सिंह मृत अवस्था में गांव से चार सौ मीटर दूरी से निकली सेंगर नदी के किनारे पड़ा मिला। शनिवार कुछ लोग खेतों तरफ गए। उन्होंने आजाद बाबू का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई व अन्य स्वजनों ने सर्दी लगने से मौत होने की आशंका जताई है। पत्नी विमला देवी ने बताया कि शुक्रवार रात पति फसल की रखवाली के लिए घर से कुछ ही दूरी पर खेत पर गए थे। सुबह गांव के फौजी सुरेंद्र ने सूचना दी तब जाकर पता चला कि उनकी मौत हो गई है। वह सांस के भी मरीज थे। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें