फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: धारदार हथियार से किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। निर्माणाधीन मकान के बाहर झोपड़ी में रह रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह खून से लथपथ शव चारपाई पर मिला। बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र के मुगलपुरा गांव में लियाकत उर्फ दुर्रे खां (58) का शव बुधवार सुबह करीब नौ बजे निर्माणाधीन मकान के बाहर झोपड़ी में चारपाई पर मिला। किसान की सबसे छोटी बेटी ने खून से लथपथ शव को देख परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के दो पुत्र व चार पुत्रियां है। मृतक की बेटी निशा ने बताया कि पिता गांव के बाहर चौपला बंबा पर नया मकान बनवा रहे हैं। मकान की देखरेख के लिए करीब तीन माह से रात में निर्माणाधीन मकान के बाहर बनी झोपड़ी में रुकते थे और सुबह नाश्ते के लिए घर आ जाते थे।
बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे तक घर वापस नहीं आए। मां ने पिता को देखने के लिए भेजा। वह चाय लेकर पहुंची तो पिता खून से लथपथ चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले। उसने घर जाकर घटना की जानकारी दी। निशा ने बताया कि पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह किसी भी तरह का नशा भी नहीं करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच-पड़ताल की। घटनास्थल पर देसी शराब के तीन खाली क्वार्टर मिले। फोरेंसिक टीम ने इसे साक्ष्य के तौर पर लिया। मौके का एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। एसएससी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें