फोटो 38: उम्मेद सिंह यादव की फाइल फोटो।
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के अंतर्गत नगला हीरालाल में किसान ने परिजनों से झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के अंतर्गत नगला हीरालाल निवासी उम्मेद सिंह यादव (50) खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार सुबह मवेशी बेचने को लेकर उनका परिजनों से झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर वह खेत पर चले गए। यहां उन्हें जहरीला पदार्थ खिला लिया। पीछे से पहुंचे पुत्र विक्रम ने पिता को बेहोशी की हालत में देख निजी अस्पताल में भर्ती करया। यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि किसान ने घरेलू झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था।