इटावा। एसएमजीआई के फार्मेसी छात्रों को केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) लखनऊ ले जाया गया। संस्थान के विशेषज्ञों ने उन्हें औषधियों पर किए जा रहे शोध के बारे में जानकारी दी।
प्रथम सत्र का आयोजन कनिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव यादव ने विद्यार्थियों और अध्यापकों के स्वागत के साथ किया। डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को सीडीआरआई का संक्षिप्त परिचय दिया। उपलब्धियों, आविष्कारों और भविष्य में संभावित खोज के बारे में चर्चा की। डॉ. मनोज चौरसिया ने फार्माकोकाइनेटिक्स विभाग में उपलब्ध विभिन्न उपकरणों को दिखाया। डॉ. कासिफ हनीफ व डॉ. सीपी पांडेय छात्रों को फार्माकोलॉजी विभाग ले गए। निदेशक डॉ. उमाशंकर शर्मा, रेहानउद्दीन, श्वेता जैन, अखिलेश यादव, पारिका ठाकुर आदि मौजूद रहे। डॉ. संजीव यादव ने सीडीआरआई का इतिहास बताया। चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने आयोजन के लिए निदेशक, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी।