फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक सवारों से हुआ विवाद तो दे दी लूट की सूचना

Fri, 07 Apr 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। एक युवक ने बाइक सवारों से विवाद के बाद पुलिस को लूट की सूचना दे दी। फिरोजाबाद के सिरसागंज थानाक्षेत्र के गांव नगला मिट्ठू निवासी अमित कुमार गुरुवार सुबह पत्नी प्रियंका व साली ज्योति को लेकर ममिया ससुर रामकिशोर के घर चौबिया थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा हेलू जा रहा था। अमित ने पुलिस को सूचना दी कि दोपहर करीब एक बजे वह लोग गांव खेड़ा हेलू के पास स्थित खाकी नाला तिराहे पर पहुंचे थे, तभी पीछे से सफेद अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों गाड़ी रोक ली। प्रियंका की खींच लिया। एक बदमाश ने तमंचा लगा लिया और विरोध करने पर मारपीट की।झुमकी नोचने से प्रियंका के दोनों कान लहूलुहान हो गए। बदमाशों ने दो जंजीर, चार अंगूठी, झुमकी छीन ली। प्रियंका और उसका पर्स भी ले गए। उसका मोबाइल और बाइक की चाबी को खेत में फेंक दिया। मुंह ढके होने के कारण वह बदमाशों को पहचान नहीं सका। घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एएसपी ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अमित का बाइक सवार युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। अमित ने लिखकर दिया है कि उसने लूट की गलत सूचना पुलिस को दी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें