फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: झोलाछाप क्लीनिक को किया सील, भारी मात्रा में सरकारी दवाएं मिलीं

Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 28:::झोलाछाप के क्लीनिक पर कार्रवाई करते एसीएमओ डॉ. यतेंद्र राजपूत। संवाद झोलाछाप क्लीनिक को किया सील, भारी मात्रा में सरकारी दवाएं मिलीं क्रासर - क्लीनिक को सील करके सरकारी दवाएं मिलने की जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऊसराहार कस्बे में छापेमारी करके एक झोलाछाप के क्लीनिक को सील किया है। उसके पास से सरकारी दवाएं बरामद की गई हैं। सरकारी दवाइयों कहां से आईं इसे लेकर टीम ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बा ऊसराहार में शुक्रवार शाम को एसीएमओ डॉ. यतेंद्र राजपूत ने टीम के साथ छापेमारी की। कस्बा के भरथना रोड पर थाने के पास राजीव कुमार के नाम से क्लीनिक को चेक किया, जो बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहा था। इसके पास से सरकारी इंजेक्शन, सिरिंज व दवाएं भारी मात्रा में पाई गई हैं। इसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। सभी दवाओं को जबत कर लिया गया है। झोलाछाप के यहां सरकारी दवाएं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर झोलाछाप के पास दवाएं कैसे पहुंची। एसीएमओ डा. यतेंद्र राजपूत ने बताया कि कस्बा ऊसराहार में झोलाछाप पर छापेमारी की गई। इसमें एक झोलाछाप बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिला। इसके पास से सरकारी दवाएं मिलीं, क्लीनिक को सीज कर दिया गया। सरकारी दवाएं क्लीनिक तक कैसे पहुंचीं हैं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें