बकेवर। जनरल स्टोर संचालक से कार सवार एक युवक दो लाख रुपये की टप्पेबाजी कर गया। संचालक को बंधे नोटों के बदले सवा दो लाख रुपये फुटकर नोट की जगह बैग में रद्दी भरकर पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के कोठी शेरपुर गांव निवासी आनंद कुशवाहा का मकान हाइवे किनारे बना हुआ है। मकान के के बाहरी हिस्से में उनकी जनरल स्टोर व जनसेवा केंद्र की दुकान है। जिसे उनका बेटा दीपक कुशवाहा चलाता है। आनंद सिंह ने बताया सोमवार सुबह करीब 11 औरैया की तरफ से एक युवक उनके पास आया। उन्होंने दो लाख रुपये के बंधे नोटों के बदले उससे सवा दो लाख रुपये की दस व बीस के नोटों की गड्डियों वाला बैग लिया।
उसने बैग खोलकर दिखाया जिसमें ऊपर असली नोट लगे थे। युवक उनसे दो लाख रुपये लेकर चला गया। उनके बेटे दीपक ने उस बैग को खोलकर नोटों की गड्डी चेक की। तो वह हक्के बक्के रह गए।
गड्डियों में ऊपर व नीचे के दो चार नोट ही असली थे बाकी सारे नोट की जगह किताबों की रद्दी लगी थी। इस पर उन्होंने युवक को फोन लगाया। उसका फोन बंद था। जिसके बाद सूचना पर पर पहुंचे थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने जांच पड़ताल की। सीओ भरथना का चार्ज देख रहे को चकरनगर शैलेंद्र भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।
..