फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ईओ की अनुपस्थित पर जताई नाराजगी

Thu, 27 Jul 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27::::नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता। संवाद
विज्ञापन



- पालिका अध्यक्ष बोलीं कार्य प्रभावित होने से कर्मचारियों और आमजन में नाराजगी


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थित के चलते पालिका के विकास कार्य व सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। यह बात पत्र जारी करके पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। ऐसे में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते है। इससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


पालिका अध्यक्ष ने बताया कि ईओ के लगातार अनुपस्थित रहने की वजह से पिछले दो महीने से पालिका के 1440 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। अब आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वित्तीय बिलों के भुगतान न होने के कारण पालिका के ठेकेदार भी परेशान हैं। इससे शहर का विकास प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

ठेकेराद आपूर्ति आपूर्ति देने में भी असमर्थता जता रहे हैं। इससे पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट अनुरक्षण आदि कार्य प्रभावित होने की आशंका है। पालिका की ओर से संचालित की जाने वाली साफ सफाई की व्यवस्था में लगे हुए वाहनों के डीजल आदि का भी भुगतान शेष होने के कारण पेट्रोल पंप संचालक ने भी पेट्रोल अथवा डीजल की आपूर्ति में अवशेष भुगतान न होने पर आपूर्ति करने में असमर्थता जता दी है।
विज्ञापन

बताया कि वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण के साथ ही शासन स्तर से कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसमें सफाई के महत्व को दर्शाते हुए आम जनमानस के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए निरंतर सफाई के निर्देश दिए गए हैं। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों, जलकल विभाग के ठेका कर्मचारियों आदि का वेतन न मिलने, डीजल आदि की आपूर्ति न होने व अनुशेष सामान की आपूर्ति न होने के चलते पालिका के कामकाज पूरी तरीके से प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है, जबकि अधिशासी अधिकारी पालिका बोर्ड के गठन के साथ ही कार्यालय कार्य के समय अनुपस्थित रहते हैं। उनकी उपस्थिति को लेकर डीएम व नोडल अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें